फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: इग्नू में दाखिले के लिए चार दिन शेष

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। इग्नू ने दूरस्थ शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को एक और अवसर दिया है। विश्वविद्यालय ने दाखिले की अंतिम तिथि को चार दिन आगे बढ़ा दिया है। अब विद्यार्थी 20 सितंबर तक दाखिला ले सकते हैं। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने बताया कि इग्नू में दाखिले के लिए साल में दो बार फार्म भरे जाते हैं। पहला जनवरी सत्र के लिए और दूसरा जुलाई सत्र के लिए। जो लोग कौशल आधारित और ज्ञान आधारित शिक्षा लेना चाहते है उनके लिए इग्नू सबसे उपयुक्त विश्वविद्यालय है। इग्नू का उद्देश्य विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन करके उनके लिए उत्थान के समान अवसर उपलब्ध करवाना है। इग्नू रिमोट एरिया, गांव देहात के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुंचाने का कार्य कर रही है।

ऐसे विद्यार्थी जिनको मेरिट के चलते नियमित कॉलेज या विश्वविद्यालय में दाखिला नहीं मिला हो या किसी भी कारण से वो रेगुलर कॉलेज और विश्वविद्यालय में नहीं जा सकते तो ऐसे विद्यार्थी आसानी से इग्नू के माध्यम से पढ़ाई कर डिग्री हासिल कर सकते हैं। नौकरी पेशा वाले लोग भी आसानी से दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकते हैं और इग्नू के किसी भी पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते है रि-रजिस्ट्रेशन के लिए भी 200 रुपये लेट फीस के साथ 20 सितंबर तक बढ़ा दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इग्नू से विभिन्न तरह के डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते है। इग्नू के सभी पाठ्यक्रमों की सूची एवं जानकारी इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें