.लोगों की समस्या सुनते एसडीएम देवेंद्र शर्मा । प्रवक्ता
करनाल। जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में वीरवार को आयोजित समाधान शिविरों में कुल चार शिकायतें पहुंचीं। एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने जिला मुख्यालय पर लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। करनाल मुख्यालय पर सेक्टर-3 निवासी मुकेश कुमार ने उत्तम नगर पार्क में घाट बनाने की मांग उठाई। नीलोखेड़ी में ममता और मीनू ने परिवार पहचान पत्र में जन्मतिथि ठीक कराने की शिकायत दी। इंद्री में शीले शर्मा ने भी परिवार पहचान पत्र में जन्मतिथि संशोधित कराने की मांग रखी। ब्यूरो