फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: निर्माणाधीन सहित चार भवन, कई डीपीसी ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिला नगर योजनाकार सतीश कुमार की टीम पिछले एक सप्ताह से लगातार अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को भी करनाल शहरी क्षेत्र में छपरा खेड़ा गांव में दो अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की गई। डीटीपी सतीश कुमार ने बताया कि पहली अवैध कॉलोनी जो कि लगभग 2.75 एकड़ में उत्तम नगर के पीछे काटी जा रही थी। जिसमें एक मकान, दो निर्माणाधीन मकान, सभी कच्ची सड़कों व 15 डीपीसी को ध्वस्त किया गया है। इसी प्रकार दूसरी अवैध कॉलोनी जो कि लगभग दो एकड़ में छपरा खेड़ा गांव के पास काटी जा रही थी। जिसमें एक निर्माणाधीन मकान, सभी कच्ची सड़कों व पांच डीपीसी को ध्वस्त किया गया है। जिला नगर योजनाकार ने लोगों से अपील की कि कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी में निर्माण नहीं करें अन्यथा तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें