तरावड़ी विकास कार्यों के शिलान्यास के मौके पर मौजूद साहिल कबीरपंथी एवं अन्य गणमान्य लोग। प्रवक्
तरावड़ी। शहर में नगरपालिका प्रशासन की ओर से करीब एक करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। विभन्न वार्डों में सड़कों, नालियों, पुलियों की मरम्मत, मैस्टिक एस्फाल्ट की परत बिछाने और इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक लगाने सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। विधायक भगवानदास कबीरपंथी के पुत्र साहिल कबीरपंथी, नगर पालिका तरावड़ी के चेयरमैन वीरेंद्र बंसल, मार्केट कमेटी के चेयरमैन रणदीप चौधरी, वाइस चेयरमैन राजीव नारंग आदि मौजूद रहे। संवाद