माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। केवीए डीएवी महिला महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग की ओर से पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व छात्राओं ने कॉलेज के अपने अनुभवों को साझा किया। वाणिज्य विभाग की प्रमुख संजना रहेजा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्राचार्या मीनू शर्मा मुख्यातिथि रही। उन्होंने पूर्व छात्राओं का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में पूर्व छात्राओं रुचिका, यशिका, भव्या गांधी, शिल्पा ठाकुर और डाॅ. शिल्पा अरोड़ा ने अपने विचार प्रकट किए। प्राचार्या मीनू शर्मा ने कहा कि छात्राएं भविष्य में देश की अच्छी और शिक्षित नागरिक बनें, यही हमारा उद्देश्य है। परिवार और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाएं। इस अवसर पर एलुमनी एसोसिएशन की महासचिव डॉ. अंजू नरवाल, प्रो. अंशुल अत्रेजा, डॉ. शिल्पा अरोड़ा, जैसमीन, लवनीत और भारती मौजूद रहे।