फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पूर्व विद्यार्थियों ने किए अपने अनुभव साझा

Wed, 22 Apr 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय घरौंडा में आयोजित पूर्व छात्र मिलन समारोह में उप​स्थित पूर्व छात्र। स्वयं
विज्ञापन
घराैंडा। राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुराने विद्यार्थियों को मंच पर लाना, अनुभव साझा करना और संस्थान के विकास में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करना था। मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ. महेंद्र सिंह बागी ने शिरकत की। इस दौरान छात्राओं ने नशा मुक्ति विषय पर प्रस्तुति दी जिसमें नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया। विशिष्ट पूर्व छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डाॅ. देवेंद्र, डाॅ. राकेश, डाॅ. सुरेश शर्मा, अतुल जैन, डाॅ. रेखा जांगड़ा, सुमन लता और डाॅ. गीता मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें