फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पूर्व सरपंच हुए एकजुट, बोले- भाजपा प्रत्याशी का नहीं देंगे साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घरौंडा (करनाल)। पूर्व सरपंचों ने भी भाजपा का विरोध करना शुरू कर दिया है। एक निजी होटल में बैठक के बाद एलान किया कि भाजपा सरकार की नीतियां सरपंचों के खिलाफ हैं, इसलिए अब वे भाजपा प्रत्याशी का साथ नहीं देंगे और कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन करेंगे। पूर्व सरपंचों ने लोटा में नमक डालकर एकजुट रहने का एलान किया है।
विज्ञापन


बुधवार को पूर्व सरपंचों की बैठक में सरपंच एसोसिएशन के प्रधान विशाल कल्याण, पूर्व सरपंच राजबीर सिंह, अमर सिंह, हवा सिंह, कृष्ण कुमार, जितेंदर नेहरा, राममेहर, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि प्रवीण सिंह सहित अन्य पूर्व सरपंचों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन पर लाठियां भांजीं, पंचायतों में ऐसे नियम बना दिए कि सरपंच गांव में कोई विकास कार्य नहीं करवा सकता। इस कार्यकाल में गांव में किसी प्रकार का कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है। जिससे उनकी छवि खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें