फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भाजपा के पूर्व प्रवक्ता ने छोड़ी पार्टी, करनाल से लड़ेंगे उपचुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएम नायब सैनी के खिलाफ आजाद चुनाव लड़ेंगे एडवोकेट शमशेर नैन
विज्ञापन


- बोले, पार्टियों ने करनाल को बनाया पर्यटन स्थल, बाहरी नेताओं ने नहीं किए जनता के काम

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता पार्टी को छोड़कर करनाल में उपचुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतर गए हैं। एडवोकेट शमशेर नैन ने आजाद प्रत्याशी के रूप में नामांकन भी दाखिल किया है। करीब 45 वर्षीय शमशेर नैन एबीवीपी के समय के कार्यकर्ता हैं, वे पिछले 26 वर्ष से भाजपा से जुड़े हैं और कुछ समय से पार्टी के प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक पैनलिस्ट भी थे। उन्होंने सरकार पर जनता के काम न होने के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि पार्टियों ने करनाल को पर्यटन स्थल बना दिया है। बाहर से नेता आते हैं, जिन्हें शहर के बारे में नहीं पता होता और चुनाव लड़ने के बाद चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बाहरी उम्मीदवारों के आने से स्थानीय भाजपा नेताओं में नाराजगी है। शहर की जनता बाहरी को बर्दाश्त नहीं करेगी। विदित हो कि पिछले दिनों पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सुखीजा ने भी पार्टी के खिलाफ खुलकर नाराजगी व्यक्त की थी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें