करनाल। एक एग्रो कंपनी में काम करने वाले फोरमैन की मशीन से नीचे गिरने पर मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में उत्तरप्रदेश के गांव नगला राई निवासी गुलशेर ने बताया कि उसका भाई शमशेर कुंजपुरा में एक एग्रो कंपनी में फोरमैन की नौकरी करता था। 19 नवंबर को उसके पास सुबह 9 बजे फोन आया कि उसके भाई को चोट लगी है। वह सूचना मिलने पर एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचा तो वहां डॉक्टरों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। उसे पता चला कि उसका भाई मशीन से गिर गया था। इस कारण उसकी मौत हुई है। ओवरलोड के कारण मशीन टूटी है।