फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बरेली के ध्यानार्थ... ट्रेन के आगे कूदा युवक, गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- बरेली का रहने वाला था राजेश, जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। रेलवे स्टेशन तरावड़ी पर शनिवार सुबह 10 बजे बठिंडा एक्सप्रेस के आगे कूदकर एक युवक ने जान दे दी। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों ने यह घटना देखी। जैसे ही ट्रेन युवक के ऊपर से गुजरी कुछ दूरी पर जाकर रुक गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय राजेश निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्रियों ने बताया कि युवक काफी समय से ट्रेन के इंतजार में बैठा था। जैसे ही अंबाला की ओर से बठिंडा एक्सप्रेस आई वह ट्रेन के आगे कूद गया।
विज्ञापन

रेलवे स्टाफ ने इसकी सूचना जीआरपी करनाल को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे लिया और पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के माॅर्चरी हाउस में रखवाया। जीआरपी थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि अभी युवक का नाम और शहर के नाम का पता चला है। मृतक शादीशुदा था और उसके बच्चे थे। परिजनों को फोन कर जानकारी दे गई है। रविवार को परिजन करनाल पहुंचेंगे। जिसके बाद आत्महत्या के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें