चुलकाना धाम पहुंचने पर विधायक का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद
समालखा। चुलकाना धाम श्राइन बोर्ड बनाने के हाई कोर्ट से आदेश होने के बाद रविवार को विधायक मनमोहन भड़ाना बाबा श्याम के दरबार में पहुंचे। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणोंं ने उनका फूल मालाओं, ढोल नगाड़े, बैंडबाजे और पुष्पवर्षा से स्वागत किया। विधायक मनमोहन भड़ाना ने बताया कि ग्रामीणों के लिए वह हर समय सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। केंद्र से लेकर प्रदेश में भाजपा सरकार आमजन के लिए कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ कर रही है। साथ ही उन्होंने चुलकाना धाम श्राइन बोर्ड बनाने के हाई कोर्ट से आदेश के बाद ग्रामीणों को इसकी बधाई दी और साथ ही बाबा श्याम को भोग लगाकर व ग्रामीणों में मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। सरपंच सतीश छौक्कर, अमित छौक्कर, विकास छौक्कर, संजय छौक्कर, नीटू, अजय, अशोक छौक्कर व पार्षद सुंदर मौजूद रहे। संवाद
चुलकाना धाम पहुंचने पर विधायक का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद