फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: असंध नाके पर 14 करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर को जाम मुक्त करने के लिए असंध नाके के साथ रिफाइनरी रोड बाईपास पर फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इस पर करीब 14 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिससे रिफाइनरी से गोहाना-रोहतक रोड पर आने जाने वाले लोग सीधे निकल सकेंगे और असंध नाके पर चौक होने की वजह से जाम नहीं लगेगा। वहीं, जींद-सफीदों की ओर आने जाने वाले लोग भी बिना जाम के सीधे निकल सकेंगे।
विज्ञापन

ये प्रोजेक्ट एचएसआरडीसी द्वारा बनाया जाएगा। इसके लिए एचएसआडीसी की ओर से फ्लाईओवर निर्माण का टेंडर लगा दिया गया है। जिसका काम प्रक्रिया से पूरा होने के बाद निर्माण कार्य अब जल्द ही शुरू होने जा रहा है। शहरी विधायक प्रमोद विज ने इस प्रोजेक्ट को सरकार से मंजूरी दिलवाई है।विधायक प्रमोद विज ने कहा कि वे शहर जाम मुक्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। फ्लाईओवर का टेंडर लगा दिया गया है शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। इससे शहर से बाहर जाने वालों को एक अतिरिक्त वैकल्पिक मार्ग मिलेगा।
असंध रोड से मतलौडा, सफीदों, असंध व जींद की तरफ से सैकड़ों वाहन और लोगों का आना-जाना है। दूसरी तरफ गोहाना रोड से रिफाइनरी की तरफ सड़क जाती है। असंध नाके पर चौराहा बन जाता है। यहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। सुबह, दोपहर व शाम को चारों तरफ से वाहन आने पर लंबा जाम लग जाता है। इस सड़क पर कई स्कूल होने के चलते सुबह के समय जाम लगने पर बच्चों व अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


बॉक्स
ये मिलेगा फायदा
इस फ्लाइओवर के बनने से असंध रोड पर ट्रैफिक कम होगा। जींद, रिफाइनरी व रोहतक जाने वालों को शहर के बाहर से एक रास्ता मिलेगा। जिससे समय की भी बचत होगी। असंध नाका के चौक पर चारों ओर के वाहन आने जाने से लगने वाला जाम भी नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें