फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बारिश के बाद 160 तक पहुंची फ्लू ओपीडी, दो के भेजें सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बारिश के बाद सिविल अस्पताल की फ्लू ओपीडी सोमवार को 160 तक पहुंच गई। वहीं, लैब से दो संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर कल्पना चावला मेडिकल काॅलेज की लैब में भेज दिए हैं। इसके अलावा शनिवार को सिविल अस्पताल की लैब से भेजे गए 10 सैंपल में से दो मरीज इन्फ्लूएंजा बी पॉजिटिव मिले हैं। अब तक जिले में कुल 18 पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती स्वाइन फ्लू के मरीज की हालत में काफी सुधार है।
डीसी ने स्वास्थ्य विभाग को किया सतर्क

उपायुक्त अनीश यादव ने कहा है कि एच3एन2 के मद्देनजर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग को सतर्क कर दिया है। लोगों को घबराने की नहीं बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

बदलते मौसम में खानपान का रखें ध्यान
सिविल सर्जन डाॅ. योगेश शर्मा ने बताया कि बदलते मौसम में संतुलित खानपान का विशेष ध्यान रखें। वायरस के लक्षण दिखने पर अपना चेकअप कराएं। किसी प्रकार की परेशानी होने पर चिकित्सक के परामर्श के बाद ही दवा लें। उन्होंने बताया कि इन्फ्लूएंजा के मरीजों में बुखार, खांसी, गले में संक्रमण, शरीर में दर्द, नाक से पानी आना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। यह एक प्रकार का इन्फ्लूएंजा वायरस है।
विज्ञापन

नियमित रूप से धोते रहें हाथ
संक्रमित लोगों से यह वायरस दूसरों में तेजी से फैल सकता है। ऐसे में अपने हाथों को नियमित रूप से पानी और साबुन से धोते रहना चाहिए। नाक और मुंह को बार-बार छूने से बचें, खांसते और छींकते समय अपनी नाक और मुंह को अच्छी तरह से ढक लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें