फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो दिन में डेंगू के पांच और मरीज मिले, 180 हुई संख्या

Mon, 10 Nov 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिले में दो दिन में डेंगू के पांच और मरीज मिले हैं। शनिवार को दो और रविवार को तीन डेंगू के मरीज सामने आए हैं। इसके बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 180 हो गई है। वहीं, दो दिन में स्वास्थ्य विभाग ने कुल 6,822 घरों में डेंगू लार्वा की जांच की, जिसमें से 25 घरों में लार्वा मिला। इनमें से 8 घरों के मालिकों को नोटिस थमाया गया। इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग ने दो दिन में कुल 440 लोगों के डेंगू जांच के लिए सैंपल लिए। अब तक विभाग 13,938 लोगों के डेंगू जांच के लिए सैंपल ले चुका है। अब तक कुल 10,467 घरों में लार्वा मिलने पर 4,431 मकान मालिकों को नोटिस दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की शहरी 16 और ग्रामीण 150 टीमें लगातार घर घर जाकर लार्वा जांच कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें