फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सुनील केजरीवाल गैंग के पांच गुर्गे गिरफ्तार, बदमाशों से पूछताछ के बाद विदेश भेजने के नाम पर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बंधक बनाए गए विभिन्न राज्यों के 13 लोगों को छुड़ाया

विज्ञापन
सुनील केजरीवाल गैंग के पांच गुर्गे गिरफ्तार, बदमाशों से पूछताछ के बाद विदेश भेजने के नाम पर पश्
विज्ञापन
- फर्जी वीजा पकड़ा एयरपोर्ट बुलाकर बनाते थे बंधक, फिर डरा धमका परिजनों से ऐंठते थे रकम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के सरगना सुनील केजरीवाल के पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश लोगों को सोशल मीडिया के जरिए विदेश भेजने के नाम पर अपने जाल में फंसा फर्जी वीजा पकड़ा देते थे। इसके बाद उन्हें एयरपोर्ट पर बुलाकर बहाने से कहीं और ले जाकर बंधक बना लेते थे। फिर डरा धमका कर उनके परिजनों से मोटी रकम ऐंठ लेते थे।
पूछताछ में पता चला कि इस गिरोह ने पंजाब, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के 13 लोगों को सिलीगुड़ी में बंधक बनाकर रखा था। इनमें महिला और बच्चे भी शामिल थे। इन पांच गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद सिलीगुड़ी पुलिस ने बंधक बनाए गए 13 लोगों को मुक्त कराया है। वहीं, वहां भी कुछ आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। गिरोह का सदस्य आकाश उर्फ पापी फरार है, जो कि सुनील केजरीवाल का करीबी है।
विज्ञापन

करनाल की सीआई-टू की टीम ने 26 अगस्त को सेक्टर-4 निवासी साहिल को अवैध हथियार के मामले में गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को रिमांड पर लिया गया तो उसकी निशानदेही पर झिंझाड़ी उर्फ गोल्डी कपूर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से पिस्तौल बरामद की गई। पूछताछ के बाद आरोपियों के साथी मधुबन निवासी रविंद्र उर्फ रवि उर्फ चिकना, बसताड़ा निवासी जितेंद्र उर्फ ढीला, बिहार के समस्तीपुर निवासी विजय साहनी को अवैध हथियारों संग चार सितंबर को करनाल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक गिरोह के सभी सदस्य पश्चिम बंगाल के सरगना सुनील केजरीवाल के लिए काम करते थे। विभिन्न जगहों पर बदमाशों का नेटवर्क फैला है।
गर्दन पर चाकू और कनपटी पर पिस्तौल लगा भेजते थे वीडियो
आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पहले लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये में सौदा करते थे। फिर फर्जी वीजा पकड़ा कुछ रकम पहले ले लेते थे। उसके बाद लोगों को एयरपोर्ट पर बुलाकर किसी बहाने बंधक बना लेते थे। सिलीगुड़ी में भी बंधक बनाकर ही लोगों को ले जाया गया था। इस दौरान बदमाश उनकी गर्दन पर चाकू और कनपटी पर पिस्तौल लगाकर वीडियो भेजने के बाद रकम की मांग करते थे। परिजन डरकर बदमाशों के खातों में रकम भेज देते थे।
झारखंड में परिवार से मांगी थी 10 करोड़ की रंगदारी
करनाल के मधुबन निवासी आकाश उर्फ पापी बिहार के समस्तीपुर निवासी विजय साहनी का रिश्ते में मामा है। आकाश उर्फ पापी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस गिरोह के सदस्यों ने झारखंड के एक परिवार से भी 10 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में झारखंड पुलिस ने भी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद झारखंड पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेने की मांग की है।
कैथल में पकड़ा जा चुका गैंग
इससे पहले विदेश भेजने के नाम पर लोगों को बंधक बनाने के मामले में गिरोह के सदस्य कैथल से गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब करनाल में पुलिस ने इसका भंडाफोड़ किया है। आरोपियों से सचिन केजरीवाल और आकाश उर्फ पापी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ताकि सरगना की गिरफ्तारी जल्द की जा सके।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के सचिन केजरीवाल गिरोह के पांच सदस्यों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को विदेश भेजने के नाम पर जाल में फंसाकर बंधक बनाते थे, इसके बाद परिजनों को डरा-धमका कर उनसे रकम ऐंठते थे। आरोपियों के खिलाफ चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत पहले भी मामले दर्ज हैं।
मोहनलाल, प्रभारी- सीआई-टू, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें