फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बिना वैध लाइसेंस स्कूल बसें चलाते मिले पांच चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन स्कूलों के 29 परिचालकों का अनुभव कम, नोटिस जारी
विज्ञापन


- एसडीएम घरौंडा की टीम ने जांची बसें, स्कूलों को नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी

घरौंडा/करनाल। एसडीएम की ओर से गठित की गई जांच कमेटी ने बुधवार को तीन स्कूलों के वाहन जांचे। इस दौरान पांच चालक बिना वैध लाइसेंस के वाहन चलाते मिले और 29 परिचालकों के पास अनुभव व लाइसेंस नहीं था। ऐसे में टीम ने तीनों स्कूलों को नोटिस थमाया है। अब इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जांच की रिपोर्ट टीम एसडीएम को सौंपेगी। इधर, एसडीएम ने पहले ही सख्ती के निर्देश दिए हुए हैं।

शिक्षा व परिवहन विभाग की टीम निजी स्कूलों की बसों के कागजातों के साथ-साथ चालक व परिचालकों के अनुभव व लाइसेंस की जांच कर रही है। जिसमें खुलासा हुआ है कि अधिकतर स्कूलों की बसों के परिचालकों के पास लाइसेंस व अनुभव नहीं है। महेंद्रगढ़ में हादसे के बाद से स्कूलों में जांच की गई थी। बुधवार को एक निजी स्कूल के मैदान में निजी स्कूलों की बसों के कागजात के साथ-साथ चालक व परिचालक लाइसेंस व अनुभव भी चेक किए गए।
विज्ञापन

जांच टीम ने बताया कि अब तक दो बार की जांच में छह स्कूलों की 65 बसों की चेकिंग की गई। जिस दौरान आठ बस चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस सही नहीं पाए हैं। इसके साथ 63 परिचालक ऐसे हैं, जिनके पास किसी प्रकार का कोई अनुभव व लाइसेंस नहीं है। ऐसे में एक बड़ा सवाल यह है कि अगर इन चालकों के द्वारा किसी प्रकार की कोई अनहोनी हो जाए तो उन बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेवारी कौन लेगा।
विज्ञापन


बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी रविंद्र कुमार और परिवहन विभाग से रवि धीमान के नेतृत्व में टीम ने तीन स्कूलों की 31 बसों की चेकिंग की है। चेकिंग के दौरान दो स्कूलों के पांच चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस व 29 परिचालकों की योग्यता समय अवधि से कम पाई है। जिसको लेकर प्रशासन की ओर से दोनों स्कूलों के संचालकों को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें