फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेंगू के पांच मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
- मरीजों की संख्या 55 तक पहुंची, लारवा मिलने पर 15 मकान मालिकों को नोटिस
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



करनाल। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को जिले के 2248 घरों में डेंगू मच्छर के लारवा की तलाश की। इनमें से 27 घरों के विभिन्न स्थानों पर लारवा मिला और 15 मकान मालिकों को नोटिस दिया गया। वहीं, शनिवार को डेंगू के पांच नए मरीज मिले हैं। ऐसे में जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 55 पर पहुंच चुका है।
टीमें अब तक जिले के दो लाख 57 हजार 786 घरों को चेक कर चुकी है। जिसमें अब तक 3103 घरों में मच्छर का लारवा मिला हैं और टीमों ने कुल 1817 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है।
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण
अचानक तेज बुखार का होना, छाती व ऊपर के हिस्सों में दानों का निकलना। सिर के आगे वाले हिस्से में जोर का दर्द, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द, शरीर के जोड़ों में दर्द, भूख न लगना, जी मिचलाना व उल्टी आना।
विज्ञापन

मच्छरों को पनपने से रोकने के उपाय
अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें। प्रत्येक रविवार को ड्राई डे मनाएं यानी कूलर, फूलदान, पशु व पक्षियों के पानी के बर्तनों, होदी को अवश्य सुखाकर पानी भरें। यदि कूलर उपयोग में न लाए जा रहे तो रगड़कर साफ करके सुखाकर रखें। पानी से भरे गड्ढों को मिट्टी से भर दें और यदि संभव न हो तो हर सप्ताह उस में काला तेल डाल दें। मच्छरों से बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें या मच्छरनाशक क्रीम का प्रयोग करें। घर के दरवाजे व खिड़कियों पर उपयुक्त जाली इस्तेमाल करें। पानी को हमेशा ढक कर रखें। घर में रखे सभी टैंक और वाटर कंटेनर्स ठीक से कवर और सील रखें नहीं तो मच्छर उसमें अपना लारवा छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें