फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हॉस्टल में छात्र का पांच सहपाठियों ने किया शारीरिक शोषण, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मीरा घाटी क्षेत्र में एक निजी स्कूल के हॉस्टल में एक छात्र के साथ मारपीट और शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। शारीरिक शोषण हॉस्टल में रह रहे सहपाठी एवं अन्य छात्रों ने ही किया है। पीड़ित छात्र के दादा की शिकायत पर पुलिस ने पांच छात्रों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। थाना शहर में दी शिकायत में दादा ने बताया कि आरोपी मई महीने से मारपीट और शारीरिक शोषण करते आ रहे हैं। अब वह 19 सितंबर को घर पहुंचा तो वह सहमा हुआ था। पूछने पर छात्र ने पूरी स्थिति बताई। उन्होंने पुलिस कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें