करनाल। जिले में चोरी और अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 40 मीटर केबल और 54 बोतल शराब बरामद की है। सदर थाना पुलिस ने जुंडला स्थित रिलायंस जियो टॉवर से केबल चोरी के मामले में रवि सिंह को गिरफ्तार किया। शनिवार को अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। घरौंडा पुलिस ने राजीव कॉलोनी निवासी विनोद कुमार और भोला कॉलोनी निवासी रामनिवास को 26 बोतल देसी शराब के साथ पकड़ा। दोनों पर आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मधुबन पुलिस ने गांव दहा क्षेत्र से राकेश को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से मस्ती माल्टा ब्रांड की 14 बोतल अवैध देसी शराब बरामद हुई। ब्यूरो