फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रक पलटने से हाईवे पर बिखरी लाखों की मछलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
- आजादपुर मंडी से श्रीनगर जा रहा था ट्रक चालक, कैंटर ने मारी टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कैंटर की टक्कर से ट्रक पलट गया और उसमें रखी मछलियां हाईवे पर बिखर गईं। डिब्बों में बंद मछलियां सड़क पर तड़पती रहीं। बताया जाता है कि करीब 17 लाख की मछलियां करनाल से श्रीनगर ट्रक में ले जाई जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मछली और क्षतिग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्रक चालक बसार खान ने बताया कि वह दिल्ली की आजादपुर मंडी से ट्रक में मछलियां लोड कर श्रीनगर जा रहा था। रात ढाई बजे जब वह नेशनल हाईवे पर बने विवान होटल के पास पहुंचा तो कैंटर का संतुलन बिगड़ गया और डिवाइडर को पार करते हुए मछलियों से भरे ट्रक से जा टकराया। डिब्बे में भरी मछलियां रोड पर बिखर गई। इस दौरान लाखों रुपए की मछलियां मरने से काफी नुकसान हुआ। जो मछलियां जिंदा थी उनको दूसरे डिब्बों में भरा गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें