फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिले के लिए आज जारी होगी पहली वरीयता सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। आईटीआई में दाखिले के लिए बुधवार को पहली वरीयता सूची जारी की जाएगी। आंकड़ों की बात करें तो ऑनलाइन आवेदन में बाबू मूलचंद जैन राजकीय आईटीआई करनाल प्रदेश के पांचवें पायदान पर है। यहां की 31 ट्रेड की 1828 सीटों के लिए कुल 10165 आवेदन प्राप्त हुए हैं। विद्यार्थियों में दाखिले को लेकर काफी मारामारी रहेगी।
जारी हुए शेड्यूल के अनुसार वरीयता सूची पूरी तरह से ऑनलाइन जारी होगी। कुल चार चरणों में दाखिला प्रक्रिया संपन्न होगी। जिन विद्यार्थियों को पहली वरीयता सूची में सीट आवंटित होगी, वे 24 से 28 अगस्त तक अपने दस्तावेजों को संबंधित आईटीआई में सत्यापन करवा सकते हैं। दस्तावेज चेक होने पर फीस जमा करवाते हुए दाखिला ले सकेंगे। इसके बाद 29 अगस्त को द्वितीय काउसंलिंग की रिक्त सीट दिखाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि दाखिले को लेकर संस्थान में दाखिला कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी सदस्य ही विभागीय नियमानुसार दाखिला करेंगे।
विज्ञापन

मोबाइल पर भी आएगा मैसेज
आईटीआई अनुदेशक जसविंद्र संधू ने बताया कि सीट आवंटित होेने पर विद्यार्थियों को विभागीय पोर्टल से मैसेज भी भेजा जाएगा। जिले की आठ आईटीआई में विभिन्न ट्रेड की 3768 सीटों पर दाखिले होने हैं। हालांकि राजकीय आईटीआई में दाखिला स्थिति अच्छी है, लेकिन अभी तक प्राइवेट आईटीआई में आवेदन काफी कम ही आए हैं। ऐसे में प्राइवेट आईटीआई की सीट खाली रहती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

चार चरणों में ऐसे चलेगी प्रक्रिया
पहला चरण-
- 24 अगस्त को पहली मेरिट लिस्ट
- 26 अगस्त तक फिजिकल वेरिफिकेशन
- 24 से 27 अगस्त तक फीस जमा होगी।
- 29 अगस्त खाली सीट की अलाटमेंट और 31 अगस्त तक आवेदन के लिए पोर्टल खुलेगा
--
दूसरा चरण
- 02 सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट
- 03 सितंबर तक फिजिकल वेरिफिकेशन
- 02 से 05 सितंबर तक फीस जमा होगी।
- 07 सितंबर खाली सीट की अलाटमेंट और 09 सितंबर तक आवेदन के लिए पोर्टल खुलेगा
--
तीसरा चरण
- 13 सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट
- 15 सितंबर तक फिजिकल वेरिफिकेशन
- 13 से 17 सितंबर तक फीस जमा होगी।
- 19 सितंबर खाली सीट की अलाटमेंट और 20 सितंबर तक आवेदन के लिए पोर्टल खुलेगा
--
चौथा चरण
- 22 सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट
- 24 सितंबर तक फिजिकल वैरिफिकेशन
- 22 से 26 सितंबर तक फीस जमा होगी।
आईटीआई में दाखिले के लिए काउसंलिग का शेड्यूल जारी किया गया है। 24 अगस्त को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच के बाद ही दाखिला दिया जाएगा।
- धर्मेंद्र सिंह, प्रिंसिपल, राजकीय आईटीआई करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें