फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पहले माथा टेका फिर भगवान के गले से चुराई नोटों की माला

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, एक आरोपी अंदर तो दूसरा बाहर पहरेदारी करने गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। चोरों ने हसनपुर रोड स्थित एक मंदिर में घुसकर नोटों की माला व अन्य सामान चुरा लिया। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस मंदिर में चोरी की यह दूसरी घटना है। स्कूल संचालक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी के पीछे हसनपुर रोड स्थित महर्षि इंटरनेशनल स्कूल के समीप बने एक मंदिर में सोमवार की शाम करीब छह बजे दो चोर घुसे। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार पहले दोनों चोर भगवान की मूर्ति के आगे माथा टेकते हैं और उसके बाद एक चोर बाहर पहरेदारी करने चला जाता है और दूसरा मौका पाकर भगवान के गले में डाली नोटों की माला व मुकुट इत्यादि उतार कर अपनी कमीज के अंदर छिपा लेता है। महर्षि स्कूल के संचालक देवेंद्र त्यागी ने बताया कि इस मंदिर में यह चोरी की दूसरी घटना है। उन्होंने चोरों की पहचान करने वाले व्यक्ति को 5100 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इससे पूर्व मुख्य बाजार में दो चोरों ने एक दुकान के गल्ले से हजारों रुपए की नकदी साफ कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें