फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फायरिंग के आरोपी को भेजा जेल

Sat, 16 May 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। देशराज कॉलोनी के डीआरएम स्कूल के पास ऑफिस के बाहर फायरिंग व पर्ची फेंककर दस लाख की रंगदारी मांगने के मामले में दूसरे आरोपी को सीआईए-3 हनुमानगढ़ नोहर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। आरोपी की पहचान भादरा हाल खचवान हनुमानगढ़ राजस्थान के सुनील उर्फ डलिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की। सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि आरोपी सुनील उर्फ डलिया ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी बसाना रोहतक निवासी सोहन उर्फ सोनू के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें