फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नेवल गांव में अगरबत्ती की फैक्टरी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नेवल गांव स्थित अगरबत्ती की फैक्टरी में शुक्रवार की शाम आग लग गई। इससे तैयार अगरबत्ती और उसकी सामग्री जल गई है।
कुंजपुरा के पास स्थित नेवल गांव में नहर के किनारे एक अगरबत्ती बनाने की फैक्टरी है। मालिक व सभी कर्मचारी शाम करीब छह बजे फैक्टरी को बंद करके अपने घर चले गए थे। शाम को करीब साढ़े सात बजे अचानक फैक्टरी में आग लग गई। पड़ोसी डेयरी संचालक ने धुआं उठता देखकर मालिक को सूचना दी। मालिक मौके पर पहुंचे। अग्निशमन केंद्र को सूचना दी गई तो दमकल मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने में करीब एक घंटे से अधिक समय लग गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस उपनिरीक्षक सुनील ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें