123...आग लगने के बाद जला घर का समान। स्वयं
इंद्री। खंड के गांव खेड़ी मानसिंह में एक घर में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय आग लगी, उस समय मकान में कोई नहीं था। पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलते देखा तो मालिक को सूचना दी। मकान मालिक मांगेराम ने बताया कि वे मजदूरी करने के लिए गए हुए थे और बच्चे स्कूल थे। उनके व फायरब्रिगेड के पहुंचने तक सामान जलकर राख हो गया। फायरकर्मी रजनीश ने बताया कि आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। संवाद
123...आग लगने के बाद जला घर का समान। स्वयं