फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तीन मंजिला भवन में धधकी आग, मिठाई की दुकान जली

विज्ञापन
तीन मंजिला भवन में धधकी आग, मिठाई की दुकान जली
विज्ञापन
- तीन सिलिंडर फटे, साथ में लगती दो दुकानों को भी नुकसान, दमकल की आठ गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
विज्ञापन

- दूसरी मंजिल पर सो रहे कर्मचारियों ने अन्य रास्तों से निकलकर बचाई जान, अलसुबह हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कुंजपुरा रोड पर अलसुबह करीब तीन बजे एक तीन मंजिला भवन में आग धधक गई जिसने उसमें मौजूद मिठाई की दुकान को भी चपेट में ले लिया। आग के कारण दुकान में रखे गैस के तीन सिलिंडर फट गए जिससे आग और भड़क गई। सिलिंडर फटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग सड़क पर आ गए और इसकी सूचना दमकल विभाग व पुलिस को दी गई। भवन की दूसरी मंजिल पर कर्मचारी सो रहे थे जब उन्हें आग लगने का पता चला तो उन्होंने दूसरी दुकान के रास्ते उतरकर अपनी जान बचाई।
सूचना के बाद आठ दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कई घंटे बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान मिठाई की दुकान के साथ लगती जूते व कपड़े की दो दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं और दुकानों के आगे का हिस्सा जल गया। गनीमत रही कि उक्त दोनों दुकानों के अंदर आग नहीं पहुंच पाई लेकिन मिठाई की दुकान में रखा सारा सामान जल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है लेकिन प्राथमिक दृष्टि में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकानदार का कहना है कि उनका लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


तीन मंजिला थी दुकान
मिठाई की दुकान तीन मंजिला है। दुकान में जब आग लगी तो हलवाई व अन्य कर्मचारी दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। जब उन्हें आग लगने का पता चला तो वह किसी तरह साथ लगती दुकान की छत पर चले गए और वहां से नीचे उतर गए। जिससे उनका बचाव हो गया।
विज्ञापन



कुंजपुरा रोड पर मिठाई की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। तुरंत दमकल विभाग की गाड़ियों को बुलाया गया था। आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। इसकी जांच की जा रही है।
सुलतान सिंह, सिटी थाना प्रभारी करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें