फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जूते की दुकान में धधकी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
- दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। कर्ण गेट स्थित एक जूते की दुकान में आग लग गई। जिससे आस पास के दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने अपना सामान बटोरना शुरू कर दिया और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर डीएसपी सहित सिटी थाना प्रभारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग पहली से चौथी मंजिल तक पहुंच गई थी। जिससे दुकानदार का काफी नुकसान हुआ है। करनाल बूट हाउस के मालिक ने बताया कि पहली मंजिल में शाॅर्ट सर्किट होने पर आग लग गई थी। जोकि दूसरी, इसके बाद तीसरी और चौथी मंजिल तक पहुंच गई। सिटी थाना प्रभारी सुलतान ने बताया कि कर्ण गेट पर एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें