फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दहेज प्रताड़ना में पति समेत चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। तरावड़ी थाना क्षेत्र में विवाहिता ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ माह बाद ही उससे कार खरीदने के लिए 5 लाख रुपये की मांग की जाने लगी। मांग पूरी नहीं होने पर उसे पीटा गया और मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर बाद में घर से निकाल दिया गया। महिला सेल में जांच के बाद पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी 5 मार्च 2025 को गांव गौरगढ़ निवासी विजय कुमार के साथ हुई थी। उसके पिता ने करीब 20 लाख रुपये खर्च कर शादी की थी। दहेज में सोने-चांदी के आभूषण, फर्नीचर, घरेलू सामान और पति को मोटरसाइकिल सहित अन्य उपहार दिए गए थे। आरोप है कि शादी के बाद सास ने उसके सभी जेवर अपने पास रख लिए फिर और दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। महिला सेल की जांच के बाद 8 जुलाई को तरावड़ी थाना पुलिस ने पति विजय कुमार, ससुर देवी सिंह, सास बिमला और ननद रीटा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें