निसिंग थाने में चाइल्ड पोर्नोग्राफी करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। मामला साइबर क्राइम पंचकूला की शिकायत पर दर्ज हुआ है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। मामले की जानकारी गृह मंत्रालय नेशनल क्राइम ब्यूरो को भी दी गई है। पुलिस को मिली शिकायत में निसिंग निवासी हरिकिशन पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी करने का आरोप हैं। वहीं आरोपी हरिकिशन का कहना है कि उसके पास एक वीडियो आई थी जिसे उसने आगे भेजा था, इससे अलग उसने कुछ नहीं किया। वहीं निसिंग थाना प्रभारी रामफल ने बताया कि उनके पास साइबर क्राइम पंचकूला से एक लेटर मिला था, उस लेटर के आधार पर निसिंग निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ चाइल्ड पोर्नोग्राफी करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।