फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समेत चार पर प्राथमिकी

Fri, 31 Jul 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। घरौंडा थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गांव पनौड़ी निवासी अरुणा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी पानीपत निवासी संदीप के साथ हुई थी। माता-पिता ने अपनी क्षमता अनुसार दहेज दिया था। शादी के कुछ समय बाद पति संदीप, सास राजरानी, ससुर ओम प्रकाश और ननद पूजा उसे कम दहेज के ताने देने लगे और लगातार मायके से नकदी, कार लाने का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी न होने पर अरुणा को पीटा गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। विवाद बढ़ने पर 31 मई को पंचायत हुई पर ससुराल पक्ष के जाने से समझौता नहीं हो सका। अरुणा ने घरौंडा थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए। इसके आधार पर 29 जुलाई को पति संदीप, सास राजरानी, ससुर ओम प्रकाश और ननद पूजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें