फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिला नागरिक अस्पताल दो पक्षों में झगड़ा

Mon, 06 Oct 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर रविवार की दोपहर एक महिला के इलाज पर ससुरालियों व मायका पक्ष में झगड़ा हो गया। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने आकर उनको अलग कराया। भैंसवाल गांव की अवसाना का मानसिक इलाज चल रहा है। परिजन उसे रविवार को अस्पताल लेकर आए थे। इस दौरान महिला का मायका पक्ष भी अस्पताल आ गया। महिला के भाई नसीम ने बताया कि वह आसन कलां गांव का रहने वाला है। उसने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन का सही तरीके से इलाज नहीं करा रहे हैं। जिससे उसकी हालत लगातार बिगड़ रही है। जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें