फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लूटपाट का पांचवां आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। थाना तरावड़ी पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले पांचवें आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी की पहचान प्रवीण निवासी पलवल के तौर पर हुई है। उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता भगत सिंह ने शिकायत देकर बताया था कि 8 सितंबर 2022 को वह अपने भाई के साथ ढाबे पर काम कर रहा था। उसी दौरान पांच अज्ञात गाड़ी में आए और उनकी पिटाई की। इसके बाद हथियार के बल पर लूटपाट कर भाग गए। जिनके खिलाफ थाना तरावड़ी में आर्म एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसमें कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस घटना में आरोपी भी सम्मिलित था। जिसे वीरवार को टीम ने काबू कर न्यायालय के सम्मुख पेश कर जिला जेल भेजा दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें