फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नशीली दवाईयों के मामले में पांचवां आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशे की दवाओं के मामले में शामिल पांचवे आरोपी पंजाब के अमृतसर जिला के गांव जानेतपुर निवासी दलबीर सिंह उर्फ चाप्पा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन का रिमांड लिया गया। रिमांड के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी हिम्मत सिंह ने बताया कि इस मामले में पहले चार आरोपियों को 3.245 किलो ट्रामाडोल कैप्सूल व 2.645 किलो लोमोटिल नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रुपयों के लालच में अपने साथियों के साथ मिलकर नशीली दवाइयां सस्ते दामों में खरीदकर आगे बेचने का काम करता था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें