रेहड़ी समेत पश्चिमी यमुना नहर में गिरा, तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। पश्चिमी यमुना नहर में शनिवार शाम एक किशोर साइकिल रेहड़ी सहित नहर में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड पांच निवासी विरेंद्र (15) शनिवार देर शाम अपनी साइकिल रेहड़ी पर पश्चिमी यमुना नहर के पास से गुजर रहा था। जो कि अचानक रेहड़ी सहित नहर में जा गिरा। पुलिस ने किशोर को नहर में तलाशने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि युवक साइकिल रेहड़ी लेकर जा रहा था तो अचानक विरेंद्र रेहड़ी के साथ नहर में गिर गया। गोताखोरों की सहायता से युवक की तलाश की जारी है।