करनाल। सेक्टर-13 में पिता ने जब बेटे के नाम मकान करने से मना कर दिया तो उसने अपने रिश्तेदार और पत्नी के साथ मिलकर पिता और बहन को बेरहमी से पीटा। आरोप है कि भाई का रिश्तेदार अंकित सेठी युवती को कमरे में ले गया और जबरदस्ती की। आरोपी मकान के अंदर से जेवरात और नकदी भी लेकर चले गए। पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
सेक्टर-13 निवासी बीनू गुलाटी ने पुलिस को बताया कि वह तीन-बहन भाई हैं। दोनों भाई शादी करने के बाद दिल्ली में रहते हैं और युवती अपने माता-पिता के साथ करनाल में ही रहती है। युवती ने बताया कि उसका भाई दीपक पांच नवंबर को अपनी पत्नी और रिश्तेदार अंकित के साथ घर पर आए। जबकि मकान पर ताला लगा था। आरोपी मकान के पीछे गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और पिता से मकान उनके नाम करने के लिए बोले। पिता ने जब मकान आरोपियों के नाम करने से मना कर दिया तो उन्होंने मारपीट की। बीच-बचाव में आई मां और बहन पर लाठी-डंडों से वार कर घायल कर दिया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। संवाद