फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नहरों में बरसाती पानी न आने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

असंध। मानसून में क्षेत्र की नहरों में बरसाती पानी न आने से किसानों में रोष है। वीरवार को सैकड़ों किसानों का दल एसडीएम से मिला और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गांव सालवन, अरडाना, बाहरी, बल्ला, बंदराला, झिंडा सहित दर्जनों गांवों के किसानों ने सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया और नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग की।
विज्ञापन


किसान नेता बजिंदर राणा, चत्रपाल सिंधड़, जोगिंदर झिंडा ने बताया कि धान की फसल लग चुकी है लेकिन इस बार बरसात न होने की वजह से पानी की किल्लत है। इस कारण से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। किसान अमरेश, जगबीर, काला, चरण सिंह, भूपेंद्र, प्रताप, निर्मल, कुलवंत, जसवंत, जगमाल, उदयभान ने कहा कि सरकार की ओर से नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया। जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। धान की फसल में पानी की किल्लत के चलते फसल सूख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें