1009 विस्तार शिक्षा संस्थान नीलोखेड़ी में विस्तार अधिकारियों को प्रमाण पत्र देते आईआईडब्ल्यूबीआ
नीलोखेड़ी। भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान (आईआईडब्ल्यूबीआर) के निदेशक डॉ. रतन तिवारी ने कहा कि बदलती जलवायु के कारण गेहूं और जौ की खेती में नई चुनौतियां सामने आ रही हैं। इसलिए किसानों को इन चुनौतियों का सामना करने के लिए न केवल नई तकनीकों और बीजों को अपनाना होगा, बल्कि जल प्रबंधन, मिट्टी की सेहत और कीट नियंत्रण के आधुनिक तरीकों पर भी ध्यान देना होगा। वह शुक्रवार को विस्तार शिक्षा संस्थान नीलोखेड़ी में आई़ब्ल्यूबीआर के सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण के समापन के मौके पर बोल रहे थे। कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर एवं झारखंड के विस्तार अधिकारियों ने हिस्सा लिया है। समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। संवाद