संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को एनडीआरआई के निदेशक एवं कुलपति डॉ. धीर सिंह ने किसानों से बातचीत की। उन्होंने किसानों को हरियाणा राज्य की विभिन्न सब्सिडी योजनाओं जैसे फसल बीमा योजना, बागवानी फसल की खेती पर सब्सिडी तथा पशुपालन पर सब्सिडी के बारे में बताया गया। किसानों को प्रेरित किया गया कि वह अपने खेत में बचे हुए अवशेषों का उचित प्रबंधन करें और विभिन्न उपलब्ध सब्सिडी का लाभ उठाते हुए पर्यावरण और मृदा स्वास्थ्य की सुरक्षा में योगदान दें। बीज की खरीद व बिक्री के लिए एक ही पोर्टल हो जिसमें सभी प्राइवेट और सरकारी एजेंसी शामिल हों। पोर्टल एवं मंडी से संबंधित डिजिटल प्रक्रिया को सरल बनाएं।