किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए किया प्रेरित
असंध। असंध ब्लॉक के गांव सालवन में वीरवार को खंड कृषि अधिकारी डॉ. बलदेव की अध्यक्षता में प्राकृतिक खेती के अंतर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें एटीएम रवि राणा ने किसानों को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर प्रदीप कुमार ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ज्यादा पैदावार लेने के लिए अंधाधुंध पेस्टीसाइड का इस्तेमाल करना जीवन के लिए हानिकारक हैं। देशी गाय के गोबर और गोमूत्र से जीवामृत बनाने की विधि भी बताई। हिमांशु सुपरवाइजर, रजत शर्मा, किसान श्यामबीर राणा, सन्नी आदि मौजूद रहे। संवाद