फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खरीद शुरू नहीं होने पर किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। सरकार के निर्देशों के बाद भी नई अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू न होने पर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने अनाज मंडी के मार्केट कमेटी कार्यालय में प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि धान की सरकारी खरीद 22 सितंबर से शुरू करने की घोषणा की गई थी लेकिन हकीकत यह है कि अभी तक न तो एजेंसियां मंडियों में आई हैं और न ही खरीदार सक्रिय हैं। भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने कहा कि खरीदार किसानों को नमी, वजन और क्वालिटी के नाम पर परेशान कर रहे हैं। कहा कि अगर तीन दिनों के भीतर डिजिटल कांटे नहीं लगाए गए तो मंडियों का घेराव करेंगे। मार्केट कमेटी सचिव चंद्रप्रकाश ने किसानों से बातचीत कर आश्वासन दिया कि शनिवार दोपहर बाद मंडी में आई धान की सरकारी खरीद शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आढ़तियों को डिजिटल कांटे लगाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें