फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: किसानों को लाखों का नुकसान

विज्ञापन
खेतों में बिछी धान की फसल। संवाद
विज्ञापन
असंध। वीरवार की सुबह हुई जोरदार बारिश से क्षेत्र की मंडी में पड़ी धान की फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों को लाखों रुपये का भारी नुकसान हुआ है। मंडी में सीवरेज व्यवस्था ठीक न होने से सड़कें और फड़ भी जलमग्न हो गए। पानी धान की बोरियों के नीचे घुस गया। खुले आसमान में रखी धान की बोरियां और किसानों की धान पूरी तरह भीग गई। दूसरी तरफ, तेज हवा और बारिश के कारण खेतों में खड़ी बासमती किस्म की फसल बिछ गई। किसान सतबीर सिंधड़, पवन बिसला, साहब सिंह और ऋषिपाल ने बताया कि फसल बिछने से उन्हें आधा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि अब यह फसल पूरी तरह नहीं पकेगी। बाजार के सचिव देवी राम ने बताया कि लाखों क्विंटल धान बारिश में भीग गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें