फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सर्विस लेन की मांग के लिए डटकर खड़े किसान

विज्ञापन
अपनी मागों को लेकर धरने पर बैठे किसान। स्वयं
विज्ञापन
करनाल। रिंग रोड पर सर्विस लेन की मांग के लिए किसानों का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। किसानों ने एनएचएआई अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती, तब तक वे धरना स्थल से उठने वाले नहीं हैं। बुधवार को भी गांव सोहाना के समीप चल रहा किसानों का धरना 34वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए कुरुक्षेत्र जिले के भाकियू के पूर्व प्रधान मदन लाल बपदा अपनी पूरी टीम के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसानों की अनदेखी करना प्रशासन और संबंधित विभागों को भारी पड़ सकता है। इस अवसर पर कविंद्र बदरहण, ओमप्रकाश देसवाल, पवन मान, कृष्ण नंबरदार, किरण पाल शर्मा, वेदपाल सांगवान, देवेंद्र सांगवान आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें