मांगों को लेकर प्रदर्शन करते किसान। संगठन
करनाल। रिंग रोड पर सर्विस लेन के लिए भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में चल रहा किसानों का धरना 16वें दिन जारी रहा। शनिवार को धरने की अध्यक्षता रामकुमार जोगी ने की। किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। भाकियू के जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान ने किसानों से कहा कि एनएचएआई के अधिकारी लगातार किसानों की अनदेखी कर रहे हैं। जसमेर बदरहण, चांदवीर बदरहण, सुरेश शर्मा, रामपाल शर्मा, दीपक बदरहण, रमेश शर्मा, दया सिंह काजल, बलबीर सिंह तेवतिया, जोगिंद्र सांगवान, पवन काजल, विक्रम शर्मा, प्रकाश देशवाल, बिट्टू बदरहण सहित अन्य किसान मौजूद रहे। ब्यूरो