इंद्री/घरौंडा। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने प्रदेश की अनाज मंडियों में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए किसान कष्ट निवारण केंद्र खोलने की पहल शुरू कर दी है। इंद्री और घरौंडा की अनाज मंडियों में भी केंद्र का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने किसानों की मंडी से जुड़ी समस्याएं मौके पर सुनने और उनके समाधान का आश्वासन दिया। इनेलो किसान सेल के प्रदेशाध्यक्ष फूल सिंह मंजूरा, पूर्व विधायक रेखा राणा और जिला अध्यक्ष सुरजीत पहलवान शामगढ़ ने कहा कि इन केंद्रों के जरिये किसानों को फसल बेचते समय आने वाली दिक्कतों का तुरंत समाधान कराया जाएगा। संवाद