करनाल। हरियाणा में किसानों को एक बार फिर खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। हर वर्ष सीजन के दौरान डीएपी और यूरिया के लिए किसानों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। ये बात वीरवार को भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम के प्रवक्ता बहादुर मेहला बलड़ी ने कही। उन्होंने कहा कि हर सीजन की तरह इस खरीफ सीजन में भी डीएपी और यूरिया के लिए किसान धक्के खा रहे हैं। जहां एक और धान की रोपाई जोरों से चल रही हैं वहीं अन्य फसलों में भी खाद की बहुत जरूरत है लेकिन किसानों को खाद नहीं मिल रही। संवाद