फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खरीद बंद करने पर भड़के किसान, मंडी गेट पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
- मार्केट कमेटी दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे, एसडीएम अदिति ने मंडी कार्यालय पहुंचकर शुरू कराई खरीद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। बिना पूर्व सूचना के खरीद एजेंसियों ने रविवार को पीआर धान की खरीद बंद कर दी। कई किसान धान भरी ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर गेट पर खड़े थे। जानकारी मिलते ही किसान भड़क गए और अनाज मंडी के दोनों द्वारों पर ताला लगा दिया और मार्केट कमेटी दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर भी किसानों के समर्थन में पहुंच गए। उनका कहना है कि अभी भारी मात्रा में पीआर धान खेतों में खड़ी है, लेकिन सरकार ने बीच में खरीद बंद कर दी।
एसडीएम अदिति मंडी कार्यालय पहुंचीं और धान की खरीद शुरू कराई। रविवार को सरकारी एजेंसियों ने पीआर धान की खरीद बंद कर दी। जैसे ही किसानों को इसकी सूचना मिली भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के जिला अध्यक्ष अजय राणा के अगुवाई में किसानों ने मंडी के गेट पर ताला लगाकर मार्केट कमेटी के गेट पर धरना शुरु कर दिया। गुस्साए किसानों ने हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है। किसानों को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि सरकार की धान खरीद की नीति फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। किसानों ने चेताया कि अगर 24 घंटे में खरीद शुरू नही हुई तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी ।
विज्ञापन

स्थिति तनाव पूर्ण होती देख एसडीएम अदिति शर्मा मंडी में पहुंचीं और किसानों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत कर धान की खरीद शुरू करवाई। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अजय राणा ने बताया कि मंडी में किसानों की धान सुचारु रूप से खरीदी जाए इसकी को लेकर एसडीएम से बातचीत हो चुकी है। प्रशासन की लापरवाही के कारण धान की खरीद को बंद कर दिया गया है, लेकिन किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा।
विज्ञापन


एसडीएम अदिति शर्मा ने बताया कि रविवार होने की वजह से मंडी में धान की लिफ्टिंग करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन मंडी में किसानों को पूर्व में यह सूचना नहीं जा पाई। जिसकी वजह से यह गलतफहमी पैदा हो गई। मंडी में किसानों की धान सुचारू रूप से खरीदी जा रही है। प्रशासन के आश्वासन के बाद किसान शांत हुए,और उन्होंने धरना समाप्त करते हुए मंडी के गेटों को खोल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें