फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करके रकम ऐंठने के आरोप में पुलिस ने मथुरा के शेरगढ़ निवासी अरशद को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। करनाल निवासी हिमांशु ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। सात मार्च 2022 को पीड़ित ने दी शिकायत में बताया था कि उसकी फेसबुक आइडी पर रिया कुमार नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई थी। जिससे स्वीकार करने पर शिकायतकर्ता के पास वीडियो कॉल आई। वीडियो कॉल के दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो बना ली। उसके बाद आरोपी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने की धमकी देने लगा। शिकायतकर्ता ने आरोपी को दो बार में नौ हजार रुपये भेजे। इसके बाद भी आरोपी और रुपयों की मांग करता रहा। इसके बाद साइबर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें