फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 21 को भूख हड़ताल पर बैठेंगे किसान नेता चढूनी

Sun, 19 Oct 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। रोहतक पीजीआईएमएस के अनुबंधित कर्मचारियों की हड़ताल को अब किसान संगठनों का भी समर्थन मिलने लगा है। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी 21 अक्तूबर को करनाल पहुंचकर जिला सचिवालय के सामने कर्मचारियों के साथ सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। अनुबंध कर्मचारी हेल्थकेयर रोहतक एसोसिएशन के महासचिव महेश और उप प्रधान सविता ने बताया कि सरकार उन्हें काली दिवाली मनाने के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने झूठे आश्वासन देकर उन्हें चंडीगढ़ जाने से रोक लिया और मुख्यमंत्री से मिलने का मौका भी नहीं दिया जा रहा। कर्मचारियों ने मांग की है कि पीजीआईएमएस रोहतक में कार्यरत 1271 कर्मचारियों को एचकेआरएन पोर्टल से जोड़ा जाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें