इंद्री। ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव चौगांवा निवासी संजीव ने बताया कि उनका भाई जसविंद्र सिंह बुधवार की रात को खेत से दो ट्रालीयो में जीरी लोड करके अनाज मंडी जा रहा था। वे भी उनके पीछे-पीछे बाइक पर जा रहे थे। जैसे ही वे गांव नौरता व जनेसरो के बीच पहुंचे तो सामने से आ रही लड़की से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने उनके भाई के ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया। उसके गिरते ही लक्कड़ वाली ट्राली का पहिया ऊपर से निकल गया। उनके भाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर चालक मदन लाल यमुनानगर के गांव नाचरोन का रहने वाला है। भीड़ एकत्रित होते ही वह ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।