करनाल। चोरा गांव में खेत में काम करते समय एक किसान को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने बताया कि कर्म सिंह सैनी खेत में ट्यूबवेल चलाने गए थे। जब वह खेत में बने कमरे में गए तो वहां उन्हें करंट लग गया। जिससे उनकी मौत हो गई। उनके चार बच्चे हैं। मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता सुबह खेत में गए थे। काफी समय से घर नहीं लौटे तो देखने गए जहां वह बेहोश पड़े थे। इसके बाद परिवार के लोगों की मदद से वह उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद